मासिक भुगतान का हिसाब रखें

हर महीने चुकाए जाने वाले बिलों की सूची रखें और देखें कि कौन-से बिल अभी बाकी हैं।

Android 1.12अपडेट किया गया: 15 नव॰ 2026

मासिक भुगतान वे बिल हैं जो आप हर महीने चुकाते हैं, जैसे किराया, कार लोन या फ़ोन का बिल। इन्हें लोगों से लिए-दिए उधार से अलग रखा जाता है।

मासिक भुगतान जोड़ें

  1. 1होम पर मासिक भुगतान कार्ड पर टैप करें, फिर + पर टैप करें।
  2. अगर राशि हर महीने एक जैसी रहती है तो निश्चित चुनें, और अगर बदलती रहती है तो परिवर्तनशील।
  3. राशि और नाम दर्ज करें।
  4. श्रेणी चुनें।
  5. 5देय दिन सेट करें।
  6. भुगतान अनुसूची में हर महीने, केवल इस महीने या किस्त चुनें।
  7. सहेजें पर टैप करें।

ध्यान दें: अगर होम पर मासिक भुगतान न दिखे, तो इसे सेटिंग्स › सुविधाएं में चालू करें।

बिल को चुकाया हुआ चिह्नित करें

  1. 1मासिक भुगतान स्क्रीन खोलें।
  2. बिल के बगल वाले गोले पर टैप करें।
  3. परिवर्तनशील बिल के लिए, चुकाई गई राशि दर्ज करें और भुगतान किया हुआ चिह्नित करें पर टैप करें।

इसे वापस लेने के लिए बिल के टिक पर टैप करें, फिर बाकी चिह्नित करें पर।

हर नए महीने में सभी बिल फिर से बकाया दिखते हैं। पिछले महीनों का हिसाब सहेजा रहता है।

देखें कि कितना चुकाना बाकी है

होम पर कार्ड में इस माह शेष दिखता है, यानी उन बिलों की कुल राशि जो आपने अभी तक नहीं चुकाए। सब चुका देने पर इसमें सब चुकता दिखता है।

मासिक भुगतान स्क्रीन पर बिल अतिदेय, बकाया और भुगतान किया में बँटे होते हैं। दूसरे महीने देखने के लिए ऊपर दिए तीरों का इस्तेमाल करें।

रिमाइंडर पाएँ

मासिक भुगतान जोड़ते या संपादित करते समय रिमाइंडर चालू करें।

ध्यान दें: सेटिंग्स › रिमाइंडर भी चालू होना चाहिए। ऐप इंस्टॉल करने पर यह बंद रहता है।

रोकें, संग्रह करें या हटाएँ

मासिक भुगतान को खोलने के लिए उस पर टैप करें, फिर:

  • रोकें: जब तक आप फिर से शुरू करें पर टैप नहीं करते, न इसे गिना जाता है और न इसका रिमाइंडर आता है।
  • संग्रह करें: यह सूची से छिप जाता है। इसका इतिहास सहेजा रहता है।
  • ऊपर दिया हटाने का बटन इसे और इसके इतिहास को हटा देता है।